तीर्थ यात्रियों से भरी बस और आयशर वाहन में भीषण टक्कर, कई घायल...!
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कन्नौद-आष्टा मार्ग स्थित सिया घाट पर तीर्थ यात्रियों से भरी बस और भूसे से भरे आयशर वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
यह हादसा सुबह करीब 4:00 बजे हुआ, जिसमें कई तीर्थ यात्री घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल कन्नौद अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बस ओंकारेश्वर से सीहोर की ओर जा रही थी, जबकि आयशर वाहन आष्टा से बुरहानपुर की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





Comments
Post a Comment