किसान ने गेहूँ उपार्जन में स्लाट बुकिंग में सत्यापन समस्या के लिये तहसीलदार को दिया पत्र।

- शीघ्र हल नहीं किये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।




भारत सागर न्यूज/नागदा ।
गेहूँ उपार्जन में आ रही स्लाट बुकिंग में सत्यापन समस्या के चलते किसानो में असमंजता है तथा सेटेलाइट सत्यापन की परेशानी के चलते अपने उपज का बिल नहीं बना पाने की समस्या के निराकरण के लिये भारतीय किसान संघ तहसील नागदा द्वारा तहसीलदार उन्हेल को पत्र देकर शीघ्र निराकरण की मांग की है।




पत्र में बताया कि क्षेत्र के किसानो को स्लाट बुकिंग में सत्यापन एवं सेटेलाइट सत्यापन हेतु शेष साइट पर दिखाया जा रहा है बहूत से किसानो की गेहूँ उपार्जन की उपज प्रति क्विंटल 0.00 बता रहा है। जिसके कारण किसानो को उपज के बिल बनाने में समस्या आ रही हैं।




भारतीय किसान संघ ने आज उन्हेल तहसील कार्यालय में ज्ञापन दिया तथा अगर समस्या का समाधान 2 दिन में नही हुआ तो उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है जिसमें तहसील कार्यालय का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा। आवश्यकता पडने पर चक्काजाम भी किया जायेगा।




इस मौके पर भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष लीलाधर पटेल, युवा वाहिनी संयोजक ईश्वर आंजना, तहसील उपाध्यक्ष बापूलाल जी आंजना, राजेश जी आंजना, अंतर सिंह आंजना, गोपाल आंजना, पदम सिंह आंजना, जीवन सिंह आंजना, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन