देवास में विनायक हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाले गए...
- विनायक हॉस्पिटल जांच पड़ताल,,
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के विनायक अस्पताल पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची है बता दे के अस्पताल के अधिकारियों से लगातार चर्चा की जा रही हो यहां पर जो फाइल है उन्हें भी चेक किया जा रहा है।
देवास में कथित भ्रूण हत्या से जुड़े वायरल वीडियो के बाद अब स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में सिविल लाइन स्थित विनायक हॉस्पिटल पर जांच की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बेक खुद मौके पर पहुंचीं और पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड, रजिस्टर और जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडियो में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ कर कई अहम जानकारियां जुटाई हैं।
सीएमएचओ डॉ. सरोजनी बेक ने साफ किया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है और जांच लगातार जारी है। प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई भी की जा चुकी है, वहीं जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में विनायक हॉस्पिटल दूसरा संस्थान है जो जांच के दायरे में आया है, इसलिए यहां विशेष रूप से दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से शहर के अन्य अस्पतालों में भी हड़कंप का माहौल है, और आने वाले दिनों में और भी संस्थानों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।




Comments
Post a Comment