रितेश सोनी शहर जिला सचिव नियुक्त





भारत सागर न्यूज/देवास। संगठन प्रभारी संजय कामले एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति से शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने रितेश सोनी को शहर कार्यकारिणी में शहर जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है। 




सोनी छात्र राजनीति के समय से ही कांग्रेस पार्टी में अत्यंत सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) में जिला संगठन मंत्री और युवा कांग्रेस में महासचिव के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। 




संगठन ने उनके पिछले अनुभवों और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। 




रितेश सोनी की इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं उनके इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन