गुरुकुल एकेडमी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
भारत सागर न्यूज/देवास। स्थानीय कटी घाटी स्थित गुरुकुल अकैडमी हायर सेकेंडरी स्कूल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यालय संचालक हेतु लीड ग्रुप द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
यह पुरस्कार दिल्ली स्थित फाइव स्टार होटल संग्रेला इरोज में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उक्त कार्यक्रम में कंपनी के सीईओ सुमित के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित प्रोपेल प्रोग्राम को अपने विद्यालय में लागू करने एवं उसका महत्व बच्चों को समझाने हेतु पूरे देश से 1100 स्कूल में प्रथम स्थान हेतु चयन किया गया ।
विद्यालय के शिक्षकों को संचालक कीर्ति चव्हाण ने इस उपलब्धि पर हार्दिक हार्दिक बधाई दी है।






Comments
Post a Comment