कॉर्पोरेट से नहीं चलती सरकार, देवास आगमन पर बोले कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह
भारत सागर न्यूज/देवास। कांग्रेस के पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह रविवार को एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने देवास पहुंचे। बस स्टैंड स्थित गंगा श्री होटल में उनके आगमन पर इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इंटक प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पमाला पहनाकर सिंह का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए श्रमिक विरोधी कानूनों को लेकर विस्तृत चर्चा भी की गई।
अपने संबोधन में सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्पोरेट के सहारे सरकारें नहीं चला करतीं, यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है। उन्होंने कहा कि देश में करीब 62 करोड़ मजदूर संगठित, असंगठित और कृषि क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिन पर जबरन श्रम कानून लागू नहीं किए जा सकते।
उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को राज्य और केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर, राजेंद्र जाधव, राजेंद्रपुरी गोस्वामी, शंकरलाल चौधरी, जयंत रेडेकर, प्रवीण उघड़े, त्रिलोक भालसे, विपिन दिवान और यशवंत जाधव सहित कई इंटक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Comments
Post a Comment