शास.कन्या महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी रचित चौहान ने बेडमिंटन विधा में किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन।
भारत सागर न्यूज/नागदा । मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक/कर्मचारी/क्रीड़ा अधिकारी पुरुष-महिला प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का राज्य स्तरीय आयोजन दिनांक 24, 25 एवं 26 मार्च 2026 को शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय, सागर में आयोजित किया गया।
इस प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय, नागदा (उज्जैन संभाग) का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रीड़ा अधिकारी रचित चौहान ने बैडमिंटन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एकल मुकाबले में उन्होंने भोपाल संभाग के डॉ. मुटकिन अहमद को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
युगल वर्ग में रचित चौहान (उज्जैन संभाग) एवं बेनु माधव (रीवा संभाग) की जोड़ी ने भोपाल संभाग के डॉ. मुस्तकीम अहमद एवं सत्यनारायण (सागर संभाग) को हराकर युगल विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम स्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य, महाविद्यालय परिवार एवं पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह ने उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की है।





Comments
Post a Comment