गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य राजपाल सिंह ने किया सरेंडर

 नागदा ब्रेकिंग न्यूज़ 




भारत सागर न्यूज/नागदा।
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े आरोपी राजपाल सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के अनुसार, राजपाल सिंह ने नागदा के पास स्थित अपने गृह ग्राम रतन्याखेड़ी में मंडी थाना पुलिस के समक्ष सरेंडर किया।




बताया जा रहा है कि राजपाल सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उस पर खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में एक उद्योगपति से करीब 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का गंभीर आरोप है।




आत्मसमर्पण के बाद राजपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिश्नोई गैंग की लड़ाई पीड़ितों, मजबूर लोगों और महिलाओं को सताने वालों के खिलाफ जारी रहेगी।




पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा