कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां, पदाधिकारियों का भव्य स्वागत




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी द्वारा धीरज कल्याणे को शहर अध्यक्ष (अनुसूचित जाति) देवास एवं महेंद्र धारू को कांग्रेस देवास का महामंत्री नियुक्त किया गया है।




इन नियुक्तियों के बाद भवानी सागर में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का सामूहिक रूप से भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।




कार्यक्रम में जितेंद्र गिल्लोरे, विकास सोहिते, रवि खरे, ट्विंकल गिल्लौरे, सुनील यादव, शुभम सांगते, मोनू सिहोसे, आकाश आदिवाल सहित साथी मित्रमंडल के सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।




कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन