विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम:-कलेक्टर ऋतुराज सिंह
- माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज हाईस्कूल एवं हाई सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित,,,
----------
- उत्कृष्ट विद्यालय देवास कक्षा दसवीं तथा 12वीं की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाकर देवास का नाम रोशन कर दिया।
-----------
- अशासकीय जीएलटी विद्यालय, देवास की अक्षरा जीतेंद्र शिंदे ने दसवीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत तथा उत्कृष्ट विद्यालय देवास की पलक शिवराज नामदेव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त अंक कर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में क्रमशः नवां एवं दसवां स्थान प्राप्त किया ।
----------
- कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि शुभकामनायें दी ।
----------
- उत्कृष्ट विद्यालय देवास कक्षा दसवीं तथा 12वीं की राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान बनाकर देवास का नाम रोशन कर दिया।
-----------
- अशासकीय जीएलटी विद्यालय, देवास की अक्षरा जीतेंद्र शिंदे ने दसवीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत तथा उत्कृष्ट विद्यालय देवास की पलक शिवराज नामदेव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त अंक कर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में क्रमशः नवां एवं दसवां स्थान प्राप्त किया ।
----------
- कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि शुभकामनायें दी ।
भारत सागर न्यूज/देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज हाईस्कूल एवं हाई सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया । कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बोर्ड परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।विद्यार्थियों की सफलता जिले के लिए गर्व का विषय है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज हाईस्कूल एवं हाई सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षाओं का परीक्षा के परिणाम में उत्कृष्ट विद्यालय देवास ने अपनी परंपरा अनुसार राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में अपना स्थान सुनिश्चित कर देवास का गौरव बढ़ाया है । प्रातः 11:00 बजे घोषित बोर्ड की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षाओं के परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में सुबह से ही उत्साह नजर आ रहा था ।
उत्कृष्ट विद्यालय देवास कक्षा दसवीं तथा 12वीं की राज्य स्तरीय प्रमण्य सूची में स्थान बनाकर देवास का नाम रोशन कर दिया । अशासकीय जीएलटी विद्यालय, देवास की अक्षरा जीतेंद्र शिंदे ने दसवीं की परीक्षा में 98.2 प्रतिशत तथा उत्कृष्ट विद्यालय देवास की पलक शिवराज नामदेव ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त अंक कर राज्य स्तरीय मेरिट सूची में क्रमशः नवां एवं दसवां स्थान प्राप्त किया ।
वहीं राशि संजय माली ने कक्षा 12 वीं की राज्य की प्रवीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर सफलता अर्जित की । उत्कृष्ट के ही अन्य आठ विद्यार्थी ने जिले की मेरिट सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है ।
उत्कृष्ट विद्यालय की शानदार सफलता से प्रसन्न होकर जिलाधी ऋतुराजसिंह ने बच्चों के साथ उत्साहवर्धक मुलाकात की जिलाधीश ने विद्यार्थियों से अपने उद्बोधन में खूब परिश्रम करने तथा भविष्य में खूब सफलताएं अर्जित करने हेतु प्रेरणा दी ।जिलाधीश ने विद्यार्थियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया ।
राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को ₹25000 तथा जिला स्तरीय मेरिट सूची में आने वाले बच्चों को ₹5000 प्रति विद्यार्थी इनाम के रूप में देना की घोषणा भी जिलाधीश महोदय ने की । इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी अजय कुमार मिश्रा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी, शिक्षक संतोष स्वर्णकार तथा विद्यार्थियों के पालक गण उपस्थित थे ।






.jpg)
Comments
Post a Comment