वन क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने से लगी आग आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज




भारत सागर न्यूज/देवास। वन विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएफओ देवास अमित चौहान के निर्देशन एवम् विकास मोहरे एसडीओ देवास, गजानन बिरला रेज ऑफिसर  देवास के मार्गदर्शन में हाटपीपल्या सबरेंज में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। वन क्षेत्र में अवैध रूप से आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।




क्या है पूरा मामला -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महेश पिता मोहन लाल, निवासी बरोद दोलत जिला इंदौर, ने अपने ससुर दयाराम पिता काशीराम के ग्राम शुक्रवासा मे स्थित खेत के फसल अवशेषों (नरवाई) में आग लगाई थी। हवा की गति के कारण यह आग पास के वन क्षेत्र तक फैल गई, जिससे वनक्षेत्र प्रभावित हुआ है।




विभागीय कार्रवाई -

वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वन अपराध दर्ज कर आरोपी को  गिरफ्तार किया गया।




कार्रवाई परिक्षेत्र सहायक अधिकारी शिवप्रताप सिंह, वनरक्षक हिम्मत सिंह, अमन मिश्रा, कृष्णा यादव द्वारा संपन्न की गई।आरोपी को माननीय न्यायालय बागली के समक्ष पेश किया गया । विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्रों के समीप आग जलाने या लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन