नागदा जंक्शन से प्रेरणादायक पहल: दिवंगत बेटी की स्मृति में रघुवंशी दंपति ने लिया समाजसेवा का संकल्प




भारत सागर न्यूज/नागदा । शहर के रघुवंशी दंपति ने अपनी दिवंगत पुत्री की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग कर उनका कन्यादान करने का संकल्प लिया है।




पिता नरेंद्र रघुवंशी ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी पुत्री नव्या का अल्पायु में निधन हो गया था। इस गहरे दुख के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपनी पीड़ा को सकारात्मक दिशा देने का निर्णय लिया। इसी के तहत उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की सहायता करने का संकल्प लिया।




अपने संकल्प को साकार करते हुए दंपति ने मंगलवार को एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह पूरे रीति-रिवाज और परंपरा के साथ संपन्न कराया। विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उन्होंने स्वयं संभालीं, जिससे परिवार को आर्थिक और सामाजिक सहयोग मिला।




रघुवंशी दंपति का कहना है कि वे आगे भी अपनी सामर्थ्य अनुसार निर्धन परिवारों की बेटियों की शिक्षा और विवाह में सहयोग करते रहेंगे। उनका यह प्रयास समाज में सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण बन रहा है। 

 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन