अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ




भारत सागर न्यूज//देवास। 14 अप्रेल को मुम्बई के विक्टोरिया बंदरगाह मे शहीद हुए 68 अग्निशमन कर्मियों की शहादत को नमन करते हुए बैंक नोट प्रेस देवास में सी. आई.एस.एफ के तत्वाधान में अग्निशमन सेवा सप्ताह का प्रारम्भ हुआ।  



संरक्षा अधिकारी अनुराग वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह के दौरान जनमानस में चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के जारी थीम सुरक्षित विद्यालय, 




सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग के रोक थाम के लिए एक साथ विषय पर बी एन पी बीएनपी कर्मियों स्कूली छात्रों, ग्रहणियों के लिए निबंध, स्लोगन, पोस्टर इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन करने के साथ- साथ बुनियादी अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 





जिसका समापन 20 अप्रेल को भव्य अग्निशमन प्रदर्शन एवं पुरस्कार वितरण के साथ बी एन पी के सी आई एस एफ परेड ग्राउण्ड मे किया जाएगा। 




अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर मुख्य अतीथि सुखपाल सिंह राठौड़ अपर महा प्रबंधक बीएनपी ने मुम्बई बंदरगाह मे शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया तथा आग से आसन्न खतरों के बारे में सभी को अवगत कराया। 




इस अवसर पर सी आई एस एफ के वरिष्ठ कमाण्डेंट संदीप कुमार एस. ने अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलवाने के साथ सी आई एस एफ द्वारा विगत एक वर्षों के दौरान किये गये साहसिक कार्यों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन निरीक्षक अग्नि बीरेन्द्र कुमार ने दिया एवं सहायक कमाण्डेंट अग्नि कृष्ण गोपाल सोमवंशी ने  सभी का आभार माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन