जिसके मन के तार परमात्मा से जुड़ जाते हैं उसका जीवन सफल हो जाता है- प्रेमलता दीदी




भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर में आयोजित नित्य राजयोग ध्यान योग के दौरान जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपनी अमृतवाणी में कहा कि प्रत्येक मानव के जीवन में विचारों की शुद्धता बहुत जरूरी है। 




जो की तपस्या द्वारा ही संभव हो पाती है। अगर विचार सकारात्मक हो तो प्रकृति भी हमारा साथ देती है। सकारात्मक विचार से मन मस्तिष्क को सकारात्मक ऊर्जा मिलते हैं। जिससे कि मनुष्य की चेतना जागृत होती है। सकारात्मक विचारों से मनुष्य आत्माएं चैतन्य हो जाती है। 




परमपिता परमात्मा की अनन्य शक्ति को तभी प्राप्त किया जा सकता है। जब हमारे मन के तार परमात्मा से जुड़े हो। जिसके मन के तार परमात्मा से जुड़ जाते हैं, उसका मनुष्य जीवन सफल हो जाता है। स्वयं के साथ-साथ प्रत्येक मनुष्य आत्माएं स्वयं के साथ-साथ अपने घर परिवार बच्चों को भी भक्ति के मार्ग पर प्रशस्त करें । 



बचपन से ही बच्चों को संस्कारवान बनाया जाए। दीदी ने आगे कहा कि मेडिटेशन राजयोग द्वारा हम शरीर में व्याप्त विभिन्न मानसिक व शारीरिक आसाध्य रोगों का समाधान कर सकते है। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अपुलश्री दीदी, ज्योति दीदी, हेमा वर्मा बहन, एकता बहन, सफ़ला बहन, विवेक भाई, बंसीलाल राठौर भाई, सुनील भाई आदि संस्था से जुड़े भाई-बहन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन