संभागायुक्त आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एच.एस भारती को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित




भारत सागर न्यूज/देवास । संभागायुक्त उज्जैन आशीष सिंह ने वित्तीय अनियमितता पाए जाने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत देवास जिला शिक्षा अधिकारी एच.एस भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।




जारी आदेश में उल्लेख है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा वित्तीय अनियितताएं किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिस पर कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह द्वारा जांच टीम गठित की गई। जांच टीम द्वारा पाया गया कि जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा वित्तीय अनियमिताए की जा रही है। 




इस पर कलेक्टर देवास सिंह के प्रतिवेदन पर संभाग आयुक्त उज्जैन आशीष सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी देवास एच.एस भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 




निलंबन की अवधि में मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक  लोक शिक्षण उज्जैन रहेगा तथा निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी। अजय मिश्रा जिला परियोजना समन्वयक देवास  शासन के आगामी आदेश / व्यवस्था होने तक जिला शिक्षा आधिकारी जिला देवास का कार्य भी संपादित करेगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन