चर्चित ब्लैकमेलिंग केस में बड़ी कार्रवाई, डॉ. चारू तिवारी का क्लीनिक सील, लाइसेंस निरस्त।




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में चर्चित ब्लैकमेलिंग मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर चारू तिवारी के क्लीनिक को सील कर दिया है। साथ ही उनका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है।




मामले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने संज्ञान लेते हुए सीएमएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कार्रवाई के तहत श्रीराम नर्सिंग होम में स्थित डॉ. चारू तिवारी के कक्ष को सील किया गया।




सीएमएचओ द्वारा इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। इसके बाद आज तहसीलदार सपना शर्मा की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई पूरी की गई।




प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं पूरे मामले को लेकर आगे भी जांच जारी रहने की बात कही जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन