हाटपीपल्या के मुख्य मार्ग पर बड़े वाहन खड़े होने से लग रहा जाम




भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्य/संजू सिसोदिया। मुख्य मार्ग पर बजरंग चौराहा से लेकफ़र देवगढ़ चौराहा तक यातायात व्यवस्था बदहाल है। कई दुकानदारों ने अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते दिन में कई बार जाम लगता है। 




कई बार एंबुलेंस को भी जगह नहीं मिल पाती है। वहीं मुख्य मार्ग पर वाहन चालक कहीं भी वाहन पार्क कर देते हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। दुकानों पर माल लेकर आने वाले वाहन भी बीच सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं।




पुलिस ने कई बार चालान काटे और समझाइश भी दी लेकिन हालात नहीं सुधरे। अस्थायी दुकानदारों द्वारा रोड पर ही दुकान लगाई जाती है। वहीं कई दुकानों का सामान व खाली कार्टून सड़क पर जमा दिए जाते हैं।




जिस कारण भी मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। वहीं अन्य मार्गों पर भी कई जगह भवन निर्माण कार्य चल रहे हैं और महीनों तक मटेरियल सड़क किनारे ही पड़ा रहता है। इस कारण भी आवागमन में दिक्कत आती है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन