किरायेदार बना मास्टरमाइंड: नानाखेड़ा चोरी कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। पुलिस ने नानाखेड़ा क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन युवकों को  गिरफ्तार किया है। घटना का मास्टर माइंड किरायेदार निकला। पुलिस इनसे जेवरात रिकवर करने में जुटी हुई है।




बता दें कि 9 अप्रेल को ऋषि नगर एक्सटेंशन में रहने वाले केशव जोशी के सूने मकान में लाखों रुपए के जेवरात चोरी हो गये थे। नानाखेड़ा पुलिस वारदात की जांच में लगी हुई थी। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस के हाथ सफलता लगी। 




आज पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में तीन युवकों को गिरफतार किया गया है। जिनमें मकान में रहने वाला किरायेदार भी शामिल हैं। 




जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इनसे पूछताछ कर चुराये गये लाखों रुपए के जेवरात रिकवर करने में जुटी हुई है। वहीं इनके पुराने अपराध रिकार्ड के बारे में पता किया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन