सप्त दिवसीय योग शिविर का समापन’




भारत सागर न्यूज/नागदा। ’सर्वब्राह्मण महासभा,महिला मंडल एवं श्री जी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के मंगल अवसर पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाले सप्तदिवसीय निःशुल्क योग शिविर दिनांक 13 अप्रैल 26 सोमवार से 19 अप्रैल 26 रविवार तक योग प्रशिक्षिकाद्वय श्रीमती कीर्ति शर्मा, सुश्री प्रीति काँठेड एवं कृष्ण चंद्र पुरोहित ,डॉ अग्निवेश पांडे के सानिध्य में आज संपन्न हुआ।




कवि सुंदरलाल जोशी के स्वस्तिवाचन के साथ मुख्य अतिथि डॉ सुनील चौधरी, श्रीमती कीर्ति शर्मा, सुश्री प्रीति काँठेड, डॉ अनिल दुबे, श्रीमती वंदना दुबे कृष्णचंद्र पुरोहित, डॉ अग्निवेश पांडे ने भगवान श्री परशुराम जी की तस्वीर पर पूजा अर्चना कर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन करके समापन समारोह को प्रारंभ किया, तत्पश्चात अक्षय तृतीया के मंगल अवसर पर श्री परशुराम जी की महाआरती हुई। मुख्य अतिथि डॉ चौधरी का माला, साफ़ा पहनाकर डॉ अनिल दुबे , विजय व्यास, राजेश तिवारी ने स्वागत किया।




स्वागत उद्बोधन शिविर संयोजक डॉ अनिल दुबे ने दिया। संक्षिप्त योग सत्र में सूक्ष्म व्यायाम करवाते हुए अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम कर ओम ध्वनि का नाद किया। सुमधुर धुनों पर  डाँडिया करते हुए एक्सरसाइज प्रशिक्षिकाद्वय के निर्देशन में की गई। हास्य एवं ताली योग के सी पुरोहित ने करवाया। 




सप्त दिवसीय योगशिविर में प्रतिदिन सूक्ष्म व्यायाम ,चालन क्रिया, शिथिलीकरण करवाते हुए खड़े होकर किये जाने वाले, बैठकर किये जाने वाले, पीठ के बल सोकर किये जाने वाले, पेट के बल सोकर किये जाने वाले एवं विभिन्न अन्य उन्नत आसनों को करवाते हुए सूर्य नमस्कार मंत्रों के साथ करवाया। चंद्र नमस्कार , थपकी,  एक्यूप्रेशर , घर्षण से रक्त संचरण बढ़ाने की, संगीत की सुमधुर धुनों पर होने वाली एक्सरसाइज की जानकारी दी गई,अभ्यास करवाया गया ।




महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती वंदना दुबे एवं समस्त सदस्याओं ने श्रीमती कीर्ति शर्मा व सुश्री प्रीति काँठेड को माला, साफ़ा पहना कर अभिनंदन-पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। संपूर्ण शिविर में अपना सहयोग प्रदान करने वाले योगाचार्य अग्निवेश पांडे, खेल प्रशिक्षक कृष्णचंद्र पुरोहित का डॉ चौधरी, डॉ दुबे ने माला, साफ़ा पहनाकर अभिनंदन- पत्र, मोमेंटो भेंट करके सम्मान किया।




इस अवसर पर अर्जुन राजोरिया, डॉ प्रदीप रावल को भी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए मोमेंटो प्रदान किये गए। मुख्य अतिथि डॉ सुनील चौधरी ने अपने उद्बोधन में योग अभ्यास के निरंतर करने का आव्हान किया, स्वस्थ रहने के सूत्र बताये और जीवनशैली में परिवर्तन की जरूरत को प्रतिपादित किया। डॉ अनिल दुबे द्वारा रचित पर्यावरण, ईंधन के दुरूपयोग व बचत विषयक ,स्वच्छता, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति व सेवन नहीं करने की प्रेरणा,जीवनशैली से जुड़े संकल्पों को अपनाने के लिए सदन में उपस्थित सभी साधकों ने पुरोहित के मार्गदर्शन में दाएँ हाथ को सामने रखकर संकल्प दोहराकर लिया। 




डॉ चौधरी को स्मृति चिन्ह ओ पी वाजपैई , डॉ कैलाश जोशी, घनश्याम दवे,राजेंद्र जोशी ने भेंट किया। प्रतिदिन योग अभ्यास के बाद श्रीमती दुबे के निर्देशन में बने औषधि गुणों से परिपूर्ण मेथीदाना, धनिया, अजवाइन, जीरा, सौंफ- मिश्री, पुदीना के काढों का सेवन सभी साधकों ने किया। वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओतप्रोत , विश्व कल्याणकारी योग प्रार्थना, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र का सस्वर उच्चारण किया गया। सभी का आभार विजय व्यास ने व्यक्त किया।’

’संकल्प’ :

’1’
’हम सभी संकल्प लेते हैं कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचायेंगे , हम सभी पर्यावरण को हमारे किसी कार्य या गतिविधि से प्रदूषित नहीं करेंगे’ 
’2’ ’हम सभी संकल्प लेते हैं कि हम सभी नागदा में पेट्रोल, डीजल वाहन नहीं चलाएंगे व सभी को प्रेरित करेंगे के इनका उपयोग नहीं करे’  
’3’ ’हम संकल्प लेते हैं कि नागदा में साइकिल का उपयोग करेंगे, पैदल चलेंगे व सभी को प्रेरित करेंगे’  
’4’ ’हम संकल्प लेते हैं कि हम हमारे पारिवारिक, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमो में डीजे ( तेज ध्वनि यंत्रों ) का उपयोग नहीं करेंगे व सभी को प्रेरित करेंगे’  
’5’ ’हम संकल्प लेते हैं कि हमारे घर व आसपास की सफाई रखेंगे व सभी को प्रेरित करेंगे’ 
’6’ ’हम सभी स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए नियमित स्वास्थ्य का परीक्षण करवाएंगे’
’7’ ’हम कम से कम मात्रा में   घी, तेल व शकर, गुड का उपयोग करेंगे’  ’हम ताजा सलाद, फलों व सब्जियों का उपयोग करेंगे’  ’हम  क्रीम रहित दूध, छाछ का उपयोग करेंगे’ 
’8’ ’हम शराब, धूम्रपान, तम्बाकू किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे व सभी को प्रेरित करेंगे कि किसी भी प्रकार के नशों को नहीं करें’

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन