कई वार्डों को मिलेगी राहत, नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
भारत सागर न्यूज/नागदा । शहर की लंबे समय से चली आ रही जलभराव समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका परिषद नागदा ने अहम कदम उठाते हुए पुराने बस स्टैंड से महिदपुर नाके तक नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया है ।
शुभारंभ कार्यक्रम हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान पत्रकार दीपक जैन,हिम्मत राठौर, राजा कर्णावत, पंचम सोलंकी,मोदी पान वाले, संजय राठौर, रवि चौहान,राजेंद्र चापलोद आनंद मीणा, हस्मित सतगुरु मोबाइल एवं अन्य वार्डवासी उपस्थित थे । सभी ने अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत कर इस सौगात के लिए धन्यवाद प्रेषित किया ।
यह नाला वार्ड क्रमांक 12, 18, 19, 20 एवं 21 के जल निकासी का मुख्य मार्ग है, जो वर्षों से अवरुद्ध होने के कारण क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुआ था। बरसात के दौरान कई स्थानों पर पानी भरने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद इन वार्डों में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी । कार्य निर्माण एजेंसी ने बताया कि माननीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्षा की मंशा के अनुरूप तुरंत इस कार्य को चालू कर बरसात शुरू होने से पहले ही निर्माण पूर्ण किया जाएगा। यह निर्माण कार्य आने वाले समय में वार्डवासियों के साथ-साथ पूरे नागदा नगर के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
शुभारंभ कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष संतोष ओ पी गेहलोत के सानिध्य में हुआ । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा, वार्ड पार्षद सभापति भावना रावल,सभापति बबीता रघुवंशी, धर्मेश जायसवाल, सुभाष रावल, योगेश मीणा, विजयसिंह सिसोदिया, अनिल जोशी, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ ।





Comments
Post a Comment