तेज आंधी और बेमौसम बारिश से भारी नुकसान, कई घर क्षतिग्रस्त...
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(खाचरोद)/संजय शर्मा। जिले में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। खाचरोद तहसील के बरथून गांव में तेज हवाओं के कारण कई कच्चे मकानों की छतें उड़ गईं और दीवारें गिर गईं, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि कई घर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई परिवार बेघर हो गए हैं और उनका सामान भी नष्ट हो गया है।
घटना के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता की मांग की है। फिलहाल लोग सरकार की राहत और मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों को कितनी जल्दी और कितनी मदद उपलब्ध कराता है।




Comments
Post a Comment