उज्जैन: भेरूगढ़ केंद्रीय जेल में सघन तलाशी, मोबाइल समेत नकदी और पेन ड्राइव जब्त...
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। भेरूगढ़ स्थित केंद्रीय जेल में बुधवार को जेल प्रशासन द्वारा अचानक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल परिसर से एक मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, तंबाकू के पाउच और हजारों रुपये नकद बरामद किए गए। मामले में तीन सजायाफ्ता कैदियों के खिलाफ विभागीय और पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, जेल अधीक्षक मनोज साहू को जेल के भीतर अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इनपुट के आधार पर उन्होंने दोपहर में स्टाफ के साथ मिलकर जेल के विभिन्न हिस्सों में जांच शुरू की। तलाशी के दौरान वस्तु शाखा गोदाम से पेन ड्राइव, तंबाकू और करीब 7 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।
इसके अलावा, एक कीपैड मोबाइल फोन नाली में छिपाकर रखा गया था, जिसे भी बरामद कर लिया गया। इस मामले में कुन्दन, तुषार खत्री और सुखविंदर खनूजा नामक कैदियों को जिम्मेदार पाया गया है।
जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि तीनों आरोपी कैदी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। फिलहाल इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस केस भी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।





Comments
Post a Comment