देवास पुलिस को “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार”: ‘पुलिस चौपाल’ अभियान से सुशासन को नई दिशा
उत्कृष्टता पुरस्कार
भारत सागर न्यूज/देवास। मध्यप्रदेश में नवाचार और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए दिए जाने वाले “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार” में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वर्ष 2024-25 के लिए घोषित इस पुरस्कार में “पुलिस चौपाल” अभियान के जरिए सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद और प्रधान आरक्षक शिवप्रताप सिंह सेंगर को सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी और सुशासन की श्रेणी में दिया गया है। इसके तहत दोनों को संयुक्त रूप से एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
“पुलिस चौपाल” अभियान को जनता और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाने और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक प्रभावी पहल माना जा रहा है। देवास पुलिस की इस उपलब्धि के लिए गर्व की बात है।





Comments
Post a Comment