जनपद पंचायत कन्नौद में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया
जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास
भारत सागर न्यूज/देवास । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कन्नौद ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत कन्नौद में एसएससीआई लिमिटेड नीमच द्वारा सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाईजर की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें 19 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किये गये। जिसमें 09 अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित मापदण्डों के आधार पर किया गया।
रोजनार मेले में चयन प्रक्रिया के लिए एसएससीआई लिमिटेड नीमच के प्रतिनिधि अरविन्द गुर्जर द्वारा संपूर्ण चयन प्रक्रिया संपादित की जाकर उनके द्वारा कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।





Comments
Post a Comment