अ.भा. अनुसूचित जाति परिषद ने मनाई डॉ. अम्बेडकर जयंती



भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति परिषद द्वारा जिलाध्यक्ष रश्मि पाण्डेकर के नेतृत्व में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ उज्जैन रोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व बाबा साहब द्वारा बताए गए सतमार्गो पर चलने का संकल्प लेते हुए मनाई गई। 



इस दौरान सभा भी हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। तत्पश्चात बीएनपी स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। 



इस अवसर पर सीमा चौहान, विक्रम सिंह देवड़ा, बाबूलाल गुजराती, मुन्ना सरकार, फूलसिंह चौहान, सुशीला चौहान, देवराज जी, राजेश चौहान, बीएल मालवीय सहित बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा