बैंक नोट प्रेस से स्थानांतर होने पर वीरेंद्र सिंह को दी विदाई
भारत सागर न्यूज/देवास। बैंक नोट प्रेस के मुद्रण विभाग के डी एम वीरेंद्र सिंह का देवास से इंडियन सिक्योरिटी प्रेस नासिक स्थानांतर होने पर विभाग के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने खेड़ापति होटल पर समारोह का आयोजन कर विदाई दी। आयोजन मुख्य अतिथि प्रेस के संयुक्त महाप्रबंधक दीपक वर्मा, मैनेजर इदरीश अंसारी थे।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों का विभाग की ओर से वरिष्ठ पर्यवेक्षक मोहम्मद नायब ने पुष्पगुछ एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया। इसके पश्चात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीरेंद्र सिंह का पुष्प माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मैनेजर इदरीश अंसारी ने बताया कि वीरेंद्र सिंह ने हमेशा अपने कार्य के प्रति निष्ठा ईमानदारी और समर्पण से अपने दायित्व को निर्वाह किया है और वह हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेजीएम दीपक वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीरेंद्र सिंह अपने कार्य के दौरान विशेष रूप से उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य किए हैं, उनके कुशल तकनीकी दक्षता तथा कार्य के प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरुप उत्पादन क्षमता में वृद्धि एवं गुणवत्ता में सुधार तथा कार्य प्रणालियों में व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। उन्होंने संस्थान में निर्धारित लक्ष्यो को समय से प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उनका अनुशासन मे कार्य व्यवहार क्षमता उनके मार्गदर्शन की में टीम भावना को सुढद्धता सकारात्मक वातावरण निर्माण हुआ है।
स्थानांतर सेवाकाल की निर्माण प्रक्रिया है जो नवीन दायित्वो एवं अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है हमें पूर्ण विश्वास है कि वीरेंद्र सिंह अपने नवीन पद स्थापना स्थल पर भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते हुए संस्थान की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर विभाग की ओर से सभी ने उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर उज्जवल भविष्य की कामना करते की।
इस अवसर पर विशेष रूप से अशोक राव, जितेंद्र मीणा, पंकज कांबले, मयूर इंगोले, हेमंत प्रजापति, सुधीर सिंह ठाकुर, हेमंत कदम, संतोष मित्रा, शेषनाथ यादव, हेमंत शर्मा, राहुल त्रिवेदी, चेतन वेद, अविनाश मुरादे, रोशन भोर, रोहित सोलंकी, जितेंद्र डोयरे,
यशवंत चौहान, अमूल दुबे, अनुज शर्मा, चेतन कालेसरिया, रवि प्रकाश, रोहित चौधरी, सचिन कुमार, भरत कुमार आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी गण एवं अधिकारीकरण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सतीश मेर ने किया एवं अंत में आभार कार्य समिति सदस्य कमल सिंह चौहान ने माना।
.jpeg)





Comments
Post a Comment