दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस ने बांटे हेलमेट
भारत सागर न्यूज/संजू सिसोदिया/हाटपीपल्या। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद के निर्देशन में जिले में सुरक्षा की दृष्टि से दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट बाटे जा रहे है।
इसी क्रम में शुक्रवार शाम को नगर के व्यस्तम चौराहे देवगढ़ चौराहे पर बागली एसडीओपी संजयसिंह बैस व हाटपीपल्या थानाप्रभारी निरीक्षक दीपक यादव द्वारा जरूरत मंद वाहन चालकों को रोककर हेलमेट पहने के फायदे समझा कर उन्हें निशुल्क हेलमेट दिए गए। ।
इसअवसर पर एसडीओपी बेस ने वहा खड़ेवाहन चालकों व अन्य लोगों से कहा कि जब भी हम घर से बाहर कई भी अपने दोपहिया वाहन से निकले हेलमेट जरूर पहने जिससे आपकी सुरक्षा बनी रही क्योंकि शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होता है सिर क्योंकि जब भी हम सुनते है कि एकशिडेन्ट में सर में चोट लगती है गम्भीर परिणाम आते है।
ऐसा ईश्वर न करे और हम सब हेलमेट के बिना कभी भी अपने दोपहिया वाहन से बाहर नहीं निकले ऐसी सावधानी रखें। इस दौरान पुलिस विभाग से राजेश चौधरी, अमित नाहर, अर्जुनसिंह राजपूत व अन्य पुलिस गण मौजूद थे।





Comments
Post a Comment