कांग्रेस कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला: आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । कांग्रेस कार्यकर्ता पर हुये जानलेवा हमले के खिलाफ आज युवक कांग्रेस ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया।इस दौरान आरोपियों को गिरफतार और अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग की गई। 




बता दें कि चार दिन पहले पंवासा क्षेत्र में रहने वाले पूर्व पार्षद सुन्दर लाल मालवीय के पुत्र पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। घटना की रिपोर्ट पंवासा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। 



इसके विरोध में आज दोपहर को युवक कांग्रेस ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया और एडशिनल एस गुरु प्रसाद पाराशर को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा। 




नाराज़ कार्यकताओं का कहना था कि यदि तीन दिनों के अन्दर आरोपियों को गिरफतार और अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो चक्काजाम कर बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। 




प्रदर्शन में विघायक महेश परमार, शहर कांग्रेस कमेठी के अध्यक्ष मुकेश भाटी और जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन