नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषयों पर चर्चा की गई।




भारत सागर न्यूज/नागदा । स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नागदा में ‘नारी शक्ति वंदन’ पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 15 अप्रैल एवं 16 अप्रैल को महाविद्यालय में व्याख्यान आयोजित किये गये। कार्यक्रम में कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।




दिनांक 15 अप्रैल को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडी थाना नागदा में पदस्थ उपनिरीक्षक योगिता उपाध्याय रहीं, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पी. बी. रेड्डी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वासुदेव जटावन एवं डॉ सुनील प्रसाद मंचासीन रहे। योगिता उपाध्याय का स्वागत कार्यक्रम संयोजक पुष्पा बरानिया और प्राचार्य डॉ पी भास्कर रेड्डी द्वारा किया गया।




मुख्य अतिथि श्रीमती योगिता उपाध्याय  ने साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी एवं साइबर क्राइम से कैसे सतर्क रहा जाए इस बारे में अपने अनुभव साझा किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. पी. बी. रेड्डी ने साइबर अपराधियों से बचने के गुर बताए। दिनांक 16 अप्रैल को आयोजित व्याख्यान सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी भास्कर रेड्डी ने की जबकि मुख्य वक्ता डॉ ओमप्रकाश परमार रहे। डॉ. पी. बी. रेड्डी द्वारा महिला अधिकारों के व्यावहारिक पक्ष और नीति क्रियान्वयन पर विचार रखे गए। डॉ. ओ.पी. परमार ने महिला संबंधी अधिकारों पर डॉ. अंबेडकर के योगदान और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों पर प्रकाश डाला।




इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण डॉ के सी मिश्रा, लक्ष्मी कदम, उर्वी मिश्रा, डॉ मिति शर्मा, डॉ सविता मरमत, डॉ निधि वाजपेयी, अंजू ठाकुर, प्रांजल रंजन अवस्थी, सचिन तिवारी, आदर्श सिंह डावर, डॉ. कृष्णपाल सिंह नरूका, महेश पड़िहार, डॉ. शिव शंकर पटेल, संतोष पंवार, यशवंत सिंह गेहलोत सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक पुष्पा बरानिया द्वारा दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन