डॉ. मुकेश पांचाल वैकल्पिक चिकित्सक संघ देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त




भारत सागर न्यूज/देवास। वैकल्पिक चिकित्सक संघ भोपाल के प्रदेश महामंत्री डॉ. दीपक परसैया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ भालचंद तिवारी , प्रदेश मंत्री अपूर्ण पौराणिक की अनुशंसा पर वैकल्पिक चिकित्सक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ .अभिमन्यु सिंह द्वारा देवास वैकल्पिक चिकित्सक संघ के जिला अध्यक्ष पद पर डॉ. मुकेश पांचाल को  नियुक्त किया गया। 




रचनात्मक संगठन की नीति नियमों के साथ जिला संगठन की कार्यकारणी गठन एवं संगठन विस्तार को गति देने की आशा के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी । 




नव नियुक्त वैकल्पिक चिकित्सक संघ जिला अध्यक्ष डॉ. मुकेश पांचाल ने संगठन को  आश्वस्त करते हुए कहा  कि जिले के अंतिम पंक्ति के अंतिम वैकल्पिक चिकित्सक को  संगठन  की नीति नियम की जानकारी देते हुए संगठन से जोड़ने की बात कही ।




डॉ. मुकेश पांचाल के जिला अध्यक्ष बनने पर डॉ. भालचंद तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डॉ. अरविंद पौराणिक को प्रदेश मंत्री बनाने पर डॉ.जीपी यादव, डॉ. श्याम चौधरी, 




डॉ. उदय सिंह यादव, डॉ.हीरालाल जाट, डॉ. कमल यादव, डॉ.परितोष विश्वास, डॉ.मिहिर गोस्वामी, डॉ.प्रेम सागर चौहान, डॉ.विजय बेले डॉ. पवन मंडलोई, डॉ.रोहित मालवीय ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन