गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने जुलूस निकालकर सिखाया सबक...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए फायरिंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसको सबक सिखाने के लिए थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला। 




बता दें कि पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार रात को विष्णुपरा में रहने वाले लव निर्मल नामक युवक को हीरा मिल की चाल में अनमोल गुर्जर और जय बच्चा ने देशी कट्टे से फायर कर गोली मारकर घायल कर दिया था।




जिसे गंभीर हालत में इन्दौर रेफ़र किया गया है। इस मामले में देवास गेट पुलिस ने जय बच्चा को गिरफतार कर लिया है।जिसे सबक सिखाने के लिए पुलिस ने उसका थाना क्षेत्र में जूलूस निकाला। 




इस दौरान बदमाश कान पकड़ कर अपराध नहीं करने की बात कहता हुआ नजर आया। देवास गेट थाने के उप निरीक्षक राधेश्याम आवलिया ने बताया कि बदमाश आदतन अपराधी है और उसका पिता भी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा