समाजजनों ने दी स्व. आत्माराम मालवीय को भावभीनी श्रद्धांजलि
भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम पांडा जागीर में अमित मालवीय (संस्था समर्पण परिवार के संयोजक) के पिताजी स्वर्गीय आत्माराम मालवीय के निधन पर शोक व्यक्त करने हेतु विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजजन एवं अधिकारीगण उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर त्रिलोक सोनकर, प्रमोद डोंगलिया, शरद विरपरा, जिला पंचायत सदस्य बनेसिंह आस्ताय सहित अजाक्स पदाधिकारी,
फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी एवं 50 फाइटर देवास टीम तथा अन्य गणमान्य नागरिक पहुंचे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।




Comments
Post a Comment