राम नगर चौराहे पर देर रात भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार आयशर वाहन में पीछे से घुसी, एयरबैग खुले...




भारत सागर न्यूज/देवास। बीती रात रामनगर चौराहे पर एक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार पीछे से एक आयशर वाहन में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।




बताया जा रहा है कि हादसा स्पीड ब्रेकर के पास हुआ। आयशर वाहन चालक दिलीप, निवासी भिकन गांव, ने बताया कि वह रामनगर क्षेत्र से गुजर रहा था और ब्रेकर के कारण उसने वाहन धीमा कर रोका। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार नियंत्रण खो बैठी और आयशर में जा टकराई।




हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन