“कीचड़ को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, देर रात मारपीट व हथियार से वार—चार लोग घायल”

- मामूली विवाद में चले धारदार हथियार,,,




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास में बीती रात करीब 11:30 बजे एक मामूली बात ने अचानक हिंसक रूप ले लिया जहां एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।




जानकारी के मुताबिक इरशाद मोहम्मद अली का बेटा अमान अली बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में गड्ढे से उछले कीचड़ को लेकर कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई।




देखते ही देखते यह मामूली विवाद बढ़कर गंभीर झगड़े में बदल गया और मारपीट के साथ धारदार हथियार से हमला भी किया गया
इस हमले में अमान अली सहित चार लोग घायल हो गए जिनमें अहमद अली और नबील अली भी शामिल है सभी घायलों को इलाज के लिए एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




घायलों ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा