समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर कांग्रेस उतरी सड़क पर रैली निकाल कर किया घेराव




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी नहीं किये जाने के विरोध में आज कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेंट किया।




इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। मघ्य प्रदेश में सरकार द्वारा अभी तक किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदारी शुरू नहीं की गई है। इसके खिलाफ कांग्रेस द्वारा आज पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आन्दोलन किया जा रहा है। 




इसी के चलते आज उज्जैन में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कोठी रोड़ स्थित प्रेस क्लब से कोठी पैलेस तक पैदल मार्च निकाला गया। जहां कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 




प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत पौरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन