अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया और टाइगर श्रॉफ ने उज्जैन में बाबा महाकालेश्वरये के किए दर्शन
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया सहित टाइगर श्रॉफ ने आज यहां बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
आज इसी कड़ी में हिन्दी फिल्मों के सदाबहार कलाकार अक्षय कुमार , अभिनेत्री डिंपल यादव और टाइगर श्रॉफ आज उज्जैन आयें और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान उन्होंने नंदी हाल में नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कहीं। दर्शन के बाद मन्दिर समिति की और से सहायक प्रशासक एस एन सोनी ने तीनों कलाकारों का सम्मान किया।




Comments
Post a Comment