समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ द्वारा मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

- शोर्य यात्रा में भगवान परशुराम जी की मूर्ति व अन्य झांकियां रहेगी आकर्षण का केंद्र,,,




भारत सागर न्यूज/देवास।
समस्त सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ देवास द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। 




प्रेस वार्ता जिलाध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस दौरान संघ के जिला सचिव देवकीनंदन समाधिया ने पत्रकारों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया। जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल, रविवार को प्रातः 8:30 बजे चाणक्यपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना, अभिषेक, हवन एवं आरती का आयोजन होगा। 




शाम 5:00 बजे सिद्धिविनायक गणेश मंदिर परिसर, सयाजी द्वार पर समाज के समस्त ब्राह्मण बंधु, युवा शक्ति एवं मातृशक्ति एकत्रित होंगे। यहां समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुखों का स्वागत-सम्मान किया जाएगा तथा 51,000 रुपये के 11 पुरस्कार सहित अन्य प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 




इसके पश्चात भव्य एवं विशाल शौर्य वाहन यात्रा सयाजी द्वार से प्रारंभ होगी, जिसमें भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ आकर्षक झांकियां, बैंड एवं भजन मंडलियां शामिल रहेंगी। यात्रा में मातृशक्ति गणवेश में तथा पुरुष वर्ग वाहन के साथ सहभागिता करेंगे। 




शौर्य यात्रा एम.जी. रोड, जवाहर चौक, ए.बी. रोड, इंदिरा गांधी चौराहा एवं सिविल लाइन होते हुए चाणक्यपुरी स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचेगी, जहां महाआरती का आयोजन किया जाएगा। 



कार्यक्रम के समापन पर सनातनी बंधुओं के लिए भोजन प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। अंत में आभार प्रदर्शन जिला संयोजक अरविंद शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र मिश्रा, विक्रम शर्मा, यशवंत तिवारी, पंकज प्रधान, दीपक जोशी, हर्ष शास्त्री, लोकेंद्र शुक्ला, भरत शर्मा, राजेन्द्र पारीक सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन