भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के आव्हान पर उज्जैन जाकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर दिनांक 21 अप्रैल को प्रदेश के समस्त जिला केन्द्रो पर कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया गया ।




जिसके अंतर्गत भारतीय मजदूर संघ जिला नागदा द्वारा द्वारा भी नागदा, खाचरोद से नगर पालिका कर्मचारी एवं नगर के उद्योगों से कई कई ठेका श्रमिक ट्रेन एवं अपने निजी साधनों से उज्जैन पहुंचे, जहां पर फ्रीगंज टावर से रैली के रूप में विभिन्न मार्गो से मुख्यमंत्री कार्यालय होते हुए कोठी पर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया ।




जिसमें केंद्र सरकार द्वारा जारी न्यूनतम वेतन प्रदेश में लागू किया जाए, शासकीय एवं प्राइवेट सेक्टर में कार्य करने वाले आउटसोर्स एवं ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाए, 




उद्योगों में हो रही ठेका श्रमिकों की छंटनी को रोका जाए, नगर के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए, नगर पालिका में रिक्त स्थानों पर अस्थाई श्रमिकों को स्थाई किया जाए, 7 तारीख से पहले वेतन वेतन का भुगतान किया जाए आदि कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।




ज्ञापन देने हेतु नागदा जिला मंत्री करण सिंह शेखावत, मोहब्बत सिंह राठौड़, राजकुमार सिसोदिया, महेश नायर, बालकिशन धौलपुरे, महेश दावरे, शिव सिंह रघुवंशी, भूपेंद्र सिंह सिकरवार, प्रवेश तिवारी, जितेंद्र सिंह नरूका, रमेश परमार, अर्जुन सेन आदि कई ठेका श्रमिक एवं आउट सोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन