गर्मी में गौवंश को राहत, शंकरगढ़ गौशाला में कूलर की व्यवस्था




भारत सागर न्यूज/देवास। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए शंकरगढ़ गौशाला में गौवंश को राहत प्रदान करने हेतु संस्था अभिरंग द्वारा सराहनीय पहल की गई। संस्था के सदस्यों ने आपसी सहयोग से दो बड़े औद्योगिक कूलर की व्यवस्था कर गौशाला को समर्पित किया। 




गौरतलब है कि शंकरगढ़ गौशाला पहाड़ की तलहटी में स्थित होने के कारण यहां सामान्य स्थानों की अपेक्षा तापमान अधिक रहता है, जिससे ग्रीष्म ऋतु में गौवंश को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। 




इस अवसर पर गौशाला के नोडल अधिकारी हरेंद्र सिंह ठाकुर, हिमांशु जोशी, अनुराग सोनी संदीप बैरागी लोकेश की उपस्थिति में उक्त व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। कूलर के माध्यम से गौशाला का तापमान नियंत्रित रखा जा सकेगा, जिससे गौवंश को भीषण गर्मी में राहत मिलेगी। 




संस्था अभिरंग के अध्यक्ष बसंत वर्मा ने बताया कि वर्तमान में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुँचने के कारण गौवंश को अत्यधिक परेशानी हो रही थी, जिसे देखते हुए संस्था द्वारा तत्काल यह व्यवस्था की गई। संस्था द्वारा शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों से गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की गई है। नागरिक चारा, गुड़, दवाइयाँ अथवा आर्थिक सहयोग प्रदान कर इस सेवा कार्य में भागीदारी निभा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन