बीएनपी अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई




भारत सागर न्यूज/देवास। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में बैंक नोट प्रेस, देवास में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक नोट प्रेस के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों तथा ठेका कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस. एस. राठौर (अपर महाप्रबंधक) रहे। विशेष अतिथि के रूप में संदीप कुमार एस. (वरिष्ठ समादेष्टा, सीआईएसएफ), 




गंगाराम मालवीय (संघ व एसोसिएशन अध्यक्ष), नितिन जाधव (संघ कार्यवाहक अध्यक्ष) उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश पाटील (महासचिव, एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन) ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा झंडावंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। बुद्ध वंदना के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ। 




अतिथियों का समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा समाज के उत्थान हेतु किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। 






मुख्य अतिथि राठौर ने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को अपनाने और सामाजिक समानता, राष्ट्र की प्रगति पर समतामूलक समाज की स्थापना पर जोर दिया। 




कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन दीपक सहरावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2 बजे तक स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक अजय रेकवाल एवं नितिन जाधव के मार्गदर्शन में हुआ। यह आयोजन सार्वजनिक बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती उत्सव समिति, बैंक नोट प्रेस, देवास द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा