अंत समय में भी मुख से श्रीराम नाम निकल जाए तो जीव का उद्धार हो जाता है- पं. रितेश शर्मा
- जो मनुष्य भगवान के बंधन में बंधा होता है उसे फिर संसार के बंधन में बनने की जरूरत नहीं पड़ती,,,
- नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भक्ति गीत की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे,,,
- कृष्ण जन्मोत्सव कथा पंडाल में धूमधाम से मनाया गया,,
- नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भक्ति गीत की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे,,,
- कृष्ण जन्मोत्सव कथा पंडाल में धूमधाम से मनाया गया,,
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री खाटू श्याम महिला मंडल चाणक्यपुरी द्वारा आयोजित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कथावाचक पंडित रितेश शर्मा ने कहा कि जो मनुष्य भगवान के बंधन में बंधा हुआ होता है,
उसे फिर संसार के बंधन में बंधने की जरूरत नहीं पड़ती। अंत समय में भी एक बार अगर मुख से भगवान का नाम निकल जाए, तो जीव का उदधाऱ हो जाता है कल्याण हो जाता है।
आगे कहा कि गौ माता पालने की जगह नहीं है, आजकल लोग गौ माता की जगह कुत्ते पालते हैं। गौ माता की सेवा नहीं होती, लेकिन कुत्ते जरूर पाल रहे हैं। जीवन में कभी माता-पिता की सेवा नहीं की। कुत्ते को गोद में बिठाकर गाड़ियों में घुमा रहे हैं।
पहले घर आंगन में लिखा रहता था अतिथि देवो भवः, उसके बाद लिखने लगे शुभ लाभ, वेलकम और अब लिखा होता है कुत्तों से सावधान रहे। आज के युग में हमारी संस्कृति और संस्कारों का पतन हो गया है।
इस दौरान पंडित रितेश शर्मा ने नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे। ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी करते हुए कथा पंडाल में भगवान श्री कृष्ण को बाल रूप में टोकरी में लेकर श्रद्धालु आए और कथा पंडाल में पुष्पवर्षा कर भगवान श्री कृष्ण का स्वागत किया गया। खाटू श्याम महिला मंडल आयोजक मंडल एवं धर्म प्रेमियों ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर महाआरती की। सैकड़ो धर्म प्रेमियों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।





Comments
Post a Comment