अक्षय तृतीया के अवसर पर जैन मिलन द्वारा इक्षुरस वितरण
भारत सागर न्यूज/देवास। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जैन मिलन एवम महिला मिलन देवास द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कवि कालिदास मार्ग पर गन्ने के रस वितरण किया गया ।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर प्रमोद जैन ने जैन धर्म के अनुसार अक्षय तृतीया का महत्व बतलाते हुये कहा कि आज के दिन जैन धर्म प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ स्वामी को कठोर तपस्या के 1 वर्ष 1माह 8दिन के उपरांत राजा श्रेणिक के हाथों इक्षुरस का आहार मिला था
इसलिये जैन मताबलम्बी आज के दिन को आहार दान दिवस के रूप मैं मनाते है तथा प्राणी मात्र को आहार दान के कार्यक्रमो का आयोजन करते है इसी उपलक्ष्य में जैन मिलन देवास प्रतिवर्ष गन्ने के रस का वितरण का आयोजन करता है।
इस वर्ष आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि जैन सभापति नगर निगम देवास ,अपर कलेक्टर संजीव जैन एवं विशेष अतिथि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के अध्यक्ष मनोहर जैन,सचिव शेलेन्द्र दोषी, अरविन्द पाणोत थे। अतिथियों का स्वागत जैन मिलन देवास के अध्यक्ष वीर मुकेश जैन बाँझल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर कैलाश चन्द जैन बाँझल, वीर विनोद जैन, वीर आर सी जैन, वीर राकेश जैन एडवोकेट महिला मिलन अध्यक्ष वीरांगना चारु जैन,
वीरांगना रश्मि जैन,वीरांगना सन्ध्या जैन,वीरांगना अलका जैन आदि ने किया। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में दान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुये आहार दान के महत्व को बतलाया तथा जैन मिलन देवास के द्वारा आयोजित समाज सेवा के कार्याे की भी प्रशंसा की।
आयोजन में वीर अनूप जैन,वीर मोहन जैन,वीर अनिल जैन,वीर दीप चन्द जैन, वीर विकास जैन अपने, वीरांगना लक्ष्मी जैन, वीरांगना स्वर्णलता जैन का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में जैन मिलन के वीर नवनीत जैन,वीर सुरेश चंद्र जैन,वीर विकास जैन वीर नरेन्द्र जैन,वीर अंकेश जैन,रोहित जैन,पारस जैन महिला मिलन की कामिनी जैन,प्रतिभा जैन चमेली जैन,सुलेखा जैन,मनोरमा जैन,शकुंतला जैन सहित सभी सदस्य एवम समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रमोद जैन ने किया एवं आभार वीर विनोद जैन ने व्यक्त किया।



.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment