आयुक्त ने किया वार्ड 19 व 20 का औचक निरीक्षण
भारत सागर न्यूज/देवास। वार्ड 19 एवं 20 का आयुक्त दलीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। आईटीआई चौराहा पर फव्वारे को भी देखा तथा उसमे सुधार करने हेतु कहा।
वहीं आईटीआई कालेज के पास पान की गुमटी व ठेले हटाने के साथ ही आयुक्त द्वारा शासकीय व अशासकीय स्कुलों के आसपास 2 सौ मीटर की दूरी पर तंबाकु आदि का विक्रय करने पर तंबाकु नियंत्रण अधिनियम 2003 ( कोर्ट ) के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई करने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक भूषण पवार को दिए तथा रोड स्वीपींग तथा खुले स्थानों पर कचरा पाये जाने पर दरोगा को सफाई करवाने हेतु कहा।
वार्ड 19 में नाले पर दोनो ओर जाली लगाने के निर्देश दिए तथा वार्ड में स्थित गार्डन को भी देखा तथा आसपास पडे सीएनडी वेस्ट को हटाने हेतु कहा। स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी को सर्वेक्षण के तहत सभी तैयारियों पर फोकस करने हेतु निर्देश दिए।
आयुक्त ने सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय, मुत्रालयों की सफाई प्रतिदिन करवाने के साथ ही वार्डाे की नाला, नालियों की सफाई करने तथा नाला, नाली से निकलने वाली गाद को भी निगम के संसाधनों से तत्काल उठवाये जाने के निर्देश संबंधितों को दिए।






Comments
Post a Comment