सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा लेने उज्जैन पहुंचे पश्चिम रेलवे के जीएम, 7800 यात्री ट्रेनें चलाने की घोषणा
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पश्चिम रेल्वे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे आज उज्जैन आयें और सिंहस्थ की तैयारियों का जायेजा लिया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में बताया कि इस बार रेल्वे सिंहस्थ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 7800 यात्री ट्रेन चलायेगा।
इस बार उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होगा। जिसमें देश-विदेश से 20 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।इसी को देखते हुए रेल्वे विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही है।
इन्हीं सब तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुंबई से पश्चिम रेल्वे के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे आज उज्जैन आयें और रेल्वे और प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
इसके बाद रेल्वे जीएम ने उज्जैन रेल्वे स्टेशन पर मिडिया के साथ बातचीत में बताया कि इस बार सिंहस्थ के दौरान 20 करोड़ यात्रियों के आने का अनुमान है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेल्वे द्वारा तैयारियां की जा रही है।
रेल्वे इस बार सिंहस्थ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 7800 से अधिक ट्रेन चलायेगा। इसके लिए शहर के बाहर चिंतामण, पंवासा, विक्रम नगर और पिंगलेश्वर में अत्याधुनिक रेल्वे प्लेटफॉर्म बनाये जा रहें हैं।
आपने बताया कि रेल्वे द्वारा अभी तक 800 करोड़ रूपए के कामों को मंजूरी दी जा चुकी है । यह सभी कार्य समय-सीमा में पूरे कर लिये जायेंगे।










Comments
Post a Comment