देवास-भोपाल रोड पर बड़ा हादसा टला: खंती में उतरी जैन बस, 40 से ज्यादा यात्री सुरक्षित

 बस हादसा 




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास-भोपाल रोड पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया... जब देवास से बड़वाह जा रही जैन बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गहरी खंती में उतर गई। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसा होते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई… यात्री सहम गए और कुछ पल के लिए हर किसी की सांसें थम गईं।




हालांकि राहत की बात यह रही कि बस पलटी नहीं… वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घबराए यात्री खुद बस से बाहर निकले और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक डगमगाई और सीधे सड़क से नीचे उतर गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।




बताया जा रहा है कि चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक भोपाल रोड पर यातायात भी प्रभावित रहा। बता दें कि इस मार्ग पर सड़क के बीच पेड़-पौधों के साथ करीब पांच फीट गहरी खंती बनी हुई है… जिससे हादसे का खतरा लगातार बना रहता है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा