इंदौर के तीन इमली बस डिपो में भीषण आग, 5 बसें जलीं; रहवासियों का धरना




भारत सागर न्यूज/इंदौर। इंदौर के तीन इमली चौराहे स्थित बस डिपो में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सर्विस रोड पर खड़ी चार से पांच बसें आग की चपेट में आ गईं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।




प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं तथा आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई बसें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।




घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। इलाके के पार्षद और नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा स्थानीय लोगों के साथ मौके पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि रिहायशी क्षेत्र में संचालित बस डिपो को हटाने की मांग कई बार प्रशासन के सामने रखी गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।




स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में बसों की पार्किंग और डिपो संचालन से लगातार खतरा बना रहता है। आगजनी की इस घटना के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा