हाली की हत्या का खुलासा चाचा ही निकला हत्यारा अपमान के बदलें में की हत्या..!



भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मुरलीपुरा में हुई हाली की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्यारा चाचा ही निकला जिसने अपमान का बदला लेने के लिए अपने भतीजे की हत्या कर दी। 



बता दें कि कल शाम को महाकाल थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा इलाके में हाली का काम करने वाले मुकेश नायक की सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी गई थी। एसपी ने हत्या कांड की जांच करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। 



जिसने जांच पड़ताल के दौरान मात्र 12 घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के चाचा मनोहर नायक को गिरफतार कर लिया। जिसने पूछताछ के दौरान हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आज दोपहर बाद आरोपी चाचा को कोर्ट में पेश कर दिया। कोतवाली सीएसपी दीपक सिंह मरावी ने बताया कि अपमान का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा