घरेलू कलह में खौफनाक कदम: पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, खुद भी जला—मौके पर मौत; मासूम बच्ची सहित पत्नी और सास गंभीर




भारत सागर न्यूज/नागदा/राकेश कानूनगो। शहर के वार्ड क्रमांक 26 इंद्रपुरी क्षेत्र में बुधवार शाम घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गुस्से में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खुद को भी आग के हवाले कर दिया। घटना में पति अनिल (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी तनु (16), सास कालीबाई (50) और पड़ोस में खेल रही एक मासूम ढाई साल की बच्ची दिक्षा गंभीर रूप से झुलस गईं।




जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक उग्र हो गया। इसी दौरान आरोपी पति ने यह खतरनाक कदम उठा लिया। आग तेजी से फैली और पास में खेल रही पड़ोस की बच्ची भी उसकी चपेट में आ गई।




घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पत्नी तनु, सास कालीबाई और मासूम दिक्षा का प्राथमिक उपचार जनसेवा हॉस्पिटल में करने के बाद सभी को आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन रैफर किया है ।  जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला घरेलू कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा