स्थानीय नागरिकों की मंशा अनुरूप सती गेट से छत्री चौक चौड़ीकरण कार्य शीघ्र आरम्भ होगा। निगम आयुक्त द्वारा कोयला फाटक से कंठाल एवं कंठाल से सती गेट तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया है।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। उज्जैन शहर के आंतरिक मार्गों के चौड़ीकरण कार्य के अंतर्गत आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा कोयला फाटक से कंठाल चौराहा एवं कंठाल चौराहा से सतीगेट तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया।




निरीक्षण के दौरान निजात पूरा से कंठाल चौराहा तक सीआरएम का कार्य प्रचलित है एवं नाली निर्माण कार्य प्रगतिरत है। निगम आयुक्त द्वारा प्रचलित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई,  मार्ग में नाली निर्माण के  दौरान लाइन लीकेजिंग को हैंड़कैप लगाकर दुरस्त करने एवं नाली निर्माण कार्य के दौरान मौजूद जल को डिवाटरिंग के निर्देश सम्बन्धित ठेकेदार को दिए गए।




कंठाल चौराहे से सती गेट चौड़ीकरण कार्य में क्षेत्रीय नागरिकों एवं व्यापारियों से निगम आयुक्त द्वारा चर्चा की गई, चर्चा के दौरान सती गेट से छत्री चौक तक स्थानीय नागरिकों द्वारा  चौड़ीकरण के लिए सहमति प्रदान की गई। निगम आयुक्त द्वारा  नागरिकों की इस पहल की सराहना करते हुए उक्त मार्ग का शीघ्र चौड़ीकरण कार्य आरम्भ करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।   




उल्लेखनीय है कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य कंठाल चौराहे से सती गेट तक नागरिकों द्वारा स्वयं अपने भवन एवं दुकानों को तय सीमा में हटाकर निगम का सहयोग किया जा रहा है निगम आयुक्त द्वारा प्रचलित चौड़ीकरण मार्ग कंठाल चौराहा से सतीगेट तक के कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी,उपयंत्री सौम्या चतुर्वेदी एवं सम्बन्धित कार्य के ठेकेदार मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा