थाना नागदा पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यवाही




भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । आज रात्रि के दौरान थाना प्रभारी नागदा द्वारा थाना नागदा के पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र एवं मुख्य मार्केट में भ्रमण किया गया। 




भ्रमण के दौरान बाजार क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़ी गाड़ियों के कारण यातायात बाधित होता पाए जाने पर वाहनों की हवा निकाली गई तथा वाहन मालिकों को समझाइश दी गई कि भविष्य में अपने वाहन व्यवस्थित रूप से पार्क करें एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न न करें।




इसी दौरान ऐसे दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को भी समझाइश दी गई, जो अपने दुकान का सामान अथवा ठेले सड़क एवं मार्ग पर लगाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। उन्हें निर्देशित किया गया कि दुकान एवं ठेले निर्धारित सीमा में ही संचालित करें तथा सार्वजनिक मार्ग को बाधित न करें।




थाना प्रभारी नागदा द्वारा बाजार क्षेत्र में उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। नागदा पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा